ताजा खबर

माना में 50 लाख की लूट
16-May-2022 10:19 PM
माना में 50 लाख की लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई।
सोमवार रात डुमरतराई बाजार से घर लौट रहे व्यापारी से लूट हो गई। घटना माना के इलाके की बताई जा रही है। इस घटना में अज्ञात आरोपियों ने व्यापारी से 50 लाख लूट लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

घटना माना इलाके में मिंटू पब्लिक स्कूल के पास 3 बाइक पर 9 लुटेरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम।कारोबारी MMI अस्पताल में भर्ती।पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल के लिए रवाना।


अन्य पोस्ट