ताजा खबर

कल प्रदेश में हो सकती है बारिश
28-Apr-2022 4:29 PM
कल प्रदेश में हो सकती है बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अप्रैल।
एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।  यह छत्तीसगढ़ के उपर से गुजर रही है। प्रदेश में कल 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। दूसरी ओर प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा रही है जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है।

प्रदेश में कल शुक्रवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर  चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट