ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल । गुरुवार को आधे दिन में ही सूरज सिर चढक़र बोल रहा है। मौसम विभाग ने आज लू का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत चिलचिलाती गर्मी से लोग हलाकान है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के मैदानी जिलों में तपिश से लोगों को लू लगने से बुखार व अन्य तकलीफे भी शुरू हो गई है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड लगातार बने रहने की सम्भावना है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे मौसम विभाग ने जो तापमान दर्ज किया है उसके मुताबिक रायपुर-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। वही जगलों से घिरे जगदलपुर-अंबिकापुर में थोड़ी राहत है। वहां तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानी एसपी चंद्रा के अनुसार रायपुर और राजनांदगांव में बीती रात काफी गरम गुजरी। उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का बहाव बना हुआ है।
इसके चलते छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान में थोडी गिरावट होने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।
नागरिकों को बचाने का प्रयास करें सीएम-मौसम विभाग द्वारा जारी लू के अलर्ट को देखते हुए सीएम बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को दिए निर्देश ग्रीष्म लहर से नागरिकों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंै।


