ताजा खबर

मौसम विभाग ने लूं का अलर्ट जारी किया
21-Apr-2022 9:34 AM
मौसम विभाग ने लूं का अलर्ट जारी किया

रायपुर, 21 अप्रैल। मौसम विभाग ने आज लू का अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन वृद्धि का ट्रेंड लगातार बने रहने की सम्भावना है। 

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।

प्रदेश में एक दो पैकेट में गर्म रात्रि की स्थिति दर्ज किया गया। ( रायपुर और राजनांदगाँव )

प्रदेश के उत्तर में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। 
कल दिनांक 21 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 
रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान में थोडी गिरावट होने की सम्भावना है। 

नागरिकों को बचाने का प्रयास करें

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को दिए निर्देश 

ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने हेतु किए जाएँ प्रयास 

सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश 

मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गयी है

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट