ताजा खबर

आज मुंगेली सबसे ज्यादा गर्म रहा, कल रायपुर में 42 डिग्री रहेगा
18-Apr-2022 6:39 PM
आज मुंगेली सबसे ज्यादा गर्म रहा, कल रायपुर में 42 डिग्री रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल।
प्रदेश में आज मुंगेली सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान डूमरबहार में 20 डिग्री सेल्सियस रहा। कल रायपुर का तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना है।

देश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है।

कल 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन वृद्धि का ट्रेंड लगातार बने रहने की सम्भावना है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट