ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अप्रैल। रायगढ़ आज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जहां आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और जगदलपुर सबसे ठंडा दिन बीता जहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। कल सोमवार को राजधानी का तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है।
कल 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है। प्रदेश के बिलासपुर, मुंगेली, पेण्ड्रा जिला तथा इससे लगे जिलों में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की सम्भावना है।


