ताजा खबर

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी, 4 मौतें
08-Apr-2022 3:42 PM
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटी, 4 मौतें

आधा दर्जन से अधिक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल।
आज बसना थाना अंतर्गत भालूकोना में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर भालूकोना जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल निकटतम अस्पताल में ले जाया गया। जहां चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई।

जानकारी मुताबिक सभी लोग बसना के ग्राम जमड़ी से भालू कोना एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर के खेत में जाकर पलट गई। पलटते ही चीख-पुकार मचने लगी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबने से 2 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौके पर मौत हो गई।

बसना थानेदार लेख राम ठाकुर का कहना है कि अभी घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसलिए किसी का नाम-पता मालूम नहीं हो सका है। बाद में घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
 


अन्य पोस्ट