ताजा खबर

विस प्रमुख सचिव गंगराड़े रिटायर
31-Mar-2022 4:00 PM
विस प्रमुख सचिव गंगराड़े रिटायर

  दिनेश शर्मा कल संभालेंगे कार्यभार   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च।
विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े गुुरुवार को रिटायर हो गए। उनकी जगह सचिव दिनेश शर्मा शुक्रवार को कार्यभार संभालेंगे।

श्री गंगराड़े को दो बार 6-6 महीने और एक बार 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। उनका कार्यकाल आज खत्म हो गया। उन्हें विधानसभा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिदाई दी गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

अतिथियों ने श्री गंगराड़े के कामकाज की सराहना की। इस मौके पर विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। दिनेश शर्मा कल से गंगराड़े की जगह लेंगे।

श्री शर्मा मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के रहवासी हैं। वे लंबे समय तक डॉ. महंत के साथ काम कर चुके हैं। उनकी भी साख अच्छी है। श्री शर्मा नवंबर 2025 तक विधानसभा के प्रशासनिक प्रमुख रहेंगे।


अन्य पोस्ट