ताजा खबर

सीएम बघेल कल खैरागढ़ में
30-Mar-2022 1:58 PM
सीएम बघेल कल खैरागढ़ में

विधायकों से चर्चा और बूथ अध्यक्षों-प्रभारियों से होंगे रूबरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ उपचुनाव के प्रारंभिक तैयारियों का अवलोकन करने कल गुरुवार दोपहर बाद खैरागढ़ दौरे पर रहेंगे।  मुख्यमंत्री शाम 4 बजे के बाद चुनाव की सांगठनिक व्यवस्था और प्रचार के संबंध में आला नेताओं से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात वह चुनाव में तैनात विधायकों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री का खैरागढ़ विधानसभा के बूथ अध्यक्षों और प्रभारियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वह बूथ स्तर के चुनावी तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे। खैरागढ़ उपचुनाव  में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समूचे विधानसभा की चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। खैरागढ़ में बैठक करने के बाद वह छुईखदान में भी कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात करेंगे।  

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद चुनावी  प्रचार में जहां गति आएगी। वहीं पार्टी के शीर्ष नेता से लेकर निचले कार्यकर्ता चुनाव अभियान में ताकत झोंकेंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के पश्चात राज्य  सरकार के अन्य मंत्री भी चुनावी रण पर नजर आएंगे।  चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए मुख्यमंत्री ने पूरा जोर लगाया है। इसके बाद उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखेगा।


अन्य पोस्ट