ताजा खबर

5 अप्रैल से चलेगी गोंदिया बल्हारशाह जंक्शन के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन
29-Mar-2022 8:37 PM
5 अप्रैल से चलेगी गोंदिया बल्हारशाह जंक्शन के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 29 मार्च।
गोंदिया बल्हारशाह जंक्शन के बीच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह ट्रेन गोंदिया से 5 अप्रैल से और बल्हारशाह जंक्शन से 6 अप्रैल से प्रतिदिन अगली सूचना तक रवाना होगी।

गोंदिया से यह ट्रेन शाम 17.05 बजे छूट कर रात्रि 23:00 बजे बल्लारशाह जंक्शन पहुंचेगी। बल्हारशाह जंक्शन से यह सुबह 06.15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज दोनों और प्रत्येक छोटे-बड़े स्टेशनों पर दिया गया है।


अन्य पोस्ट