ताजा खबर

शुक्रवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, राजधानी में बादल रहे
25-Mar-2022 6:28 PM
शुक्रवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, राजधानी में बादल रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  25 मार्च।
प्रदेश में शुक्रवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहां आज 38.1डिग्री दर्ज किया गया। और बलरामपुर में  सबसे कम तापमान  20 डिग्री रहा। राजधानी में आज दिन भर बादल रहे। इससे कुछ राहत मिली।मौसम विज्ञानी एसपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम  से हवा तथा चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परन्तु उत्तर छग में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो की  सम्भावना है।

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट