ताजा खबर

मां का न्यूड वीडियो वायरल किया, बेटे के साथ पिता भी गिरफ्तार
25-Mar-2022 8:37 AM
मां का न्यूड वीडियो वायरल किया, बेटे के साथ पिता भी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 25 मार्च। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मां, बेटे, पिता के आपसी रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है।

19 साल के बेटे ने अपनी 45 साल की मां का न्यूड वीडियो अपने रिश्तेदारों को वायरल कर दिया। फिर वह वीडियो सोशल मीडिया पर जगह जगह पहुंचने लगा। मां एफ आई आर दर्ज करा दी और बेटे के साथ ही महिला के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना गौरेला की है। महिला का अपने पति से बार-बार विवाद हो जाता था, तो वह अपने मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल वापस लौटी थी। बेटे ने अपनी मां से मोबाइल फोन यह कहकर मांगा कि उसका अपना फोन खराब हो गया है। फोन में उसे अपनी मां का न्यूड वीडियो मिला। उसने उसे पहले अपने फोन पर ट्रांसफर किया, फिर मौसी और दूसरे रिश्तेदारों में वीडियो  वायरल कर दिया। जैसे ही मां को इस बात का पता चला, उस ने बेटे और पति से इस बारे में बात की। दोनों ने चुप्पी साध ली।

तब महिला ने गौरेला थाने में जाकर एफ आई आर लिखाई और बेटे तथा पति पर संदेह जताया। घटना की शिकायत पुलिस में होने की खबर मिलते ही बाप बेटे दोनों फरार हो गए। उनको ढूंढ कर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

बेटे ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सिर्फ अपनी मौसी को वीडियो यह बताने के लिए भेजा था की मां गलत काम करती है, जिसके चलते ही उसका झगड़ा पिता से होता रहता है। वीडियो को और किसी के पास उसने नहीं भेजा था। इधर महिला ने पुलिस को बताया है कि वीडियो उसके पति ने ही विश्वास में लेकर बनाया था।

पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है, जिनको बेटे ने वीडियो शेयर किया था।


अन्य पोस्ट