ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च। भाजपा ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए अपने दिग्गज नेताओं की टीम तैनात किया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और चुनाव प्रबंधन के लिए माहिर माने जाने वाले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हैं। अग्रवाल का रिकॉर्ड रहा है कि वे उपचुनाव जितना जानते हैं।
वे खैरागढ़ शहर के प्रभारी होंगे। छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा की है। जो कि निम्नानुसार है-
1. छुईखदान
प्रभारी- धरमलाल कौशिक
2. खैरागढ़ शहर
प्रभारी- बृजमोहन अग्रवाल
3. खैरागढ़ ग्रामीण
प्रभारी- राजेश मूणत
4. गंडई
प्रभारी- शिवरतन शर्मा
5. साल्हेवारा
प्रभारी- केदार कश्यप
1. छुईखदान
सहप्रभारी- भूपेन्द्र सवन्नी
सहप्रभारी- मोती राम चन्द्रवंशी
2. खैरागढ़ शहर
सहप्रभारी- केदारनाथ गुप्ता
3. खैरागढ़ ग्रामीण
सहप्रभारी- नारायण चंदेल
सहप्रभारी- अनुराग सिंह देव
4. गंडई
सहप्रभारी - संजय श्रीवास्तव
5. साल्हेवारा
सहप्रभारी- किरण देव
सहप्रभारी- विजय शर्मा


