ताजा खबर

एलेक्स तमिलनाडू जाने कार्यमुक्त, चेन्नई सेज में संयुक्त आयुक्त होंगे, 10 साल से कर रहे थे इंतजार
23-Mar-2022 4:43 PM
 एलेक्स तमिलनाडू जाने कार्यमुक्त, चेन्नई सेज में संयुक्त आयुक्त होंगे, 10 साल से कर रहे थे इंतजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मार्च
। 2006 बैच के आईएएस एलेक्स पॉल मेनन अपने गृह राज्य तमिलनाडू में सेवाएं देने बुधवार को छत्तीसगढ़ से कार्य मुक्त कर दिए गए। राज्य सरकार ने मेनन की ही मांग पर चार साल के लिए  प्रतिनियुक्ति मंजूर की है। पॉल इस समय ग्रामोद्योग सचिव के पद पर कार्यरत थे। एलेक्स को चेन्नई के सेज में संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) नियुक्त किया गया है। यह केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय का उपक्रम है। अप्रैल 2012 में सुकमा जिले में कलेक्टर रहे एलेक्स का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। अपनी रिहाई के बाद से ही एलेक्स ने पारिवारिक कारणों से डेपुटेशन मांगा था। लेकिन पिछली भाजपा सरकार ने मंजूर नहीं किया था। सिंतबर 2021 को सीएम भूपेश बघेल ने इस पर मुहर लगाई थी, और आज कार्यमुक्त कर दिया गया। एलेक्स के अलावा इस समय प्रदेश के एक दर्जन आईएएस केन्द्र या अपने गृह राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे हैं।
 

 


अन्य पोस्ट