ताजा खबर

60 हजार पुलिसकर्मी अब सीधे सीएम के कांटेक्ट में रहेंगे, बनेगा वाट्सएप ग्रुप
21-Mar-2022 7:01 PM
60 हजार पुलिसकर्मी अब सीधे सीएम के कांटेक्ट में रहेंगे, बनेगा वाट्सएप ग्रुप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  21 मार्च।
मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों से अब सीधे व्हाट्सएप के जरिये बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस रेंज के IG और SP को निर्देश जारी कर दिया गया है। उसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जोड़ने के लिए कहा गया है। प्रदेश में लगभग 60 हजार पुलिसकर्मी हैं। अगर ग्रुप बनने की बात करें तो मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस के नाम से ग्रुप बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ संवाद इसे हैंडल करेगा।

पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश के अनुसार इसमें कहा गया है – इन ग्रुप के माध्यम से मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से सीधा संवाद करेंगे। अतः आपके अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री संवाद ग्रुप में अधिक से अधिक संख्या में पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को जोड़ने हेतु निर्देशित करें।

इस तरह बनाए जायेंगे ग्रुप :
1. जिला स्तर का ग्रुप छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा “मुख्यमंत्री संवाद जिला पुलिस” के नाम से ग्रुप का लिंक बनाकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के watsapp नंबरों पर भेजा जाएगा एवं उन्हें ग्रुप admin बनाया जाएगा।

2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने जिलों के सभी CSPs/SDOPs/ उप पुलिस अधीक्षकों को उस ग्रुप में जोड़ेंगे एवं admin बना देंगें।

3. SDOPs अपने थानों के TI /SI/ASI/Constables/आरक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों को जोड़ते जाएंगे।

4. उनको जोड़ने हेतु भेजे गए लिंक का प्रयोग भी किया जाता सकता है ताकि उस लिंक पर क्लिक कर सीधे जुड़ सकेंगे।
 
5. ग्रुप की मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ संवाद से सभी जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का एक ग्रुप बनाया जाएगा।

6. एक से अधिक ग्रुप की आवश्यकता होने पर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग ग्रुप में जानकारी देंगे इस पर छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा तत्काल ग्रुप बनाकर भेज दिया जाएगा एवं सूचित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट