ताजा खबर
देखें VIDEO : खैरागढ़ के लिए तीन नामों का पैनल केंद्र को भेजा भाजपा ने
16-Mar-2022 9:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। समिति ने दस दावेदारों के नामों पर विचार किया। इनमें से तीन का पैनल केंद्रीय समिति को भेजने का फैसला किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (ऑनलाइन) व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, बिलासपुर सांसद अरुण साव, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा, पुन्नूलाल मोहिले, महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


