ताजा खबर
स्वामी सत्य स्वरूपानंद नहीं रहे
27-Feb-2022 1:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव सत्य स्वरूपानंद जी महाराज (संतोष झा) का रविवार को दोपहर एमएमआई में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनाथ डेढ़ बजे आश्रम में रखा जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इस दुखद खबर के बाद नारायणपुर और बिलासपुर से महाराज जी के भक्त रायपुर पहुंचने लगे हैं। इस खबर की सूचना मिलने पर सीएम भूपेश बघेल, सभी मंत्रीगण, राज्यपाल समेत कांग्रेस भाजपा के नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्वर्गीय स्वरूपानंद महाराज, पंडित डीएन झा वरिष्ठ अधिवक्ता के निवास में अपने युवावस्था में अध्ययनरत रहते हुए ही संतत्व गति की ओर अग्रसर हुए थे। उन्हीं का अनुकरण करते हुए श्री शिवेंद्र नाथ झा अधिवक्ता भी संतत्व धारण कर लिए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


