ताजा खबर

दुरधा की पहाड़ी में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
27-Feb-2022 12:55 PM
दुरधा की पहाड़ी में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

 

भरमार पिस्टल सहित भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 27 फरवरी।
जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के दुरधा की पहाड़ी में रविवार तडक़े हुए पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई हंै। घटना स्थल से 12 बोर बंदूक, पिस्टल, कोडेक्स वायर सहित भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद किये गये हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली घायल भी हुए हंै।


पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ व डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार की रात नैमेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोसला दुरधा कैका की ओर सर्चिंग पर निकली हुई थी। रविवार को पौ फटते ही दुरधा की पहाड़ी पर घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले का जवाब देते हुए जवानों ने भी फायर किया।

दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ के थमने के बाद जवानों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों के शव, 1 नग 12 बोर बंदूक, 1 पिस्टल, 60 से 70 नग पि_ू, कोडेक्स वायर, जिलेटिन, बर्तन, बाल्टी व बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किये गये हैं।


पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा नक्सली दुरधा की पहाड़ी पर थे। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान निकले हुए थे। पुलिस ने मुठभेड़  घटना स्थल पर जगह-जगह मिले खून के धब्बो के आधार पर 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। जिन्हें उनके साथी उन्हें उठा ले गये हैं। फिलहाल मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी थी। मृत महिला नक्सलियों के शव और घटना स्थल से मिले बड़ी संख्या में सामान जिला मुख्यालय लाया गया है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप व एएसपी पंकज शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।


अन्य पोस्ट