ताजा खबर

पुरानी पेंशन योजना पर प्रियंका राहुल की गहलोत और बघेल से चर्चा
27-Feb-2022 12:18 PM
पुरानी पेंशन योजना पर प्रियंका राहुल की गहलोत और बघेल से चर्चा

रिव्यू कमेटी बनाई
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने को लेकर दबाव के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपने दो मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। गहलोत ने तो लागू करने की घोषणा कर दी है वहीं बघेल ने अपने वित्तीय स्थिति को देखते हुए निर्णय लेने की बात कही है। इस बैठक के बाद दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गहलोत ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना को लेकर प्रियंका गांधी ने दोनों मुख्यमंत्रियों से रिव्यू करने कहा है, इसके लिए कमेटी भी बनाई है। गहलोत ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से भारत सरकार को भी पुर्नविचार करना चाहिए। पुरानी पेंशन योजना की वापसी कर्मचारी हित में होगी।


अन्य पोस्ट