ताजा खबर

जगदलपुर के 4 भाजपा नेता गिरफ्तार, सुबह पुलिस ने एक साथ घर से उठाया
27-Feb-2022 12:12 PM
जगदलपुर के 4 भाजपा नेता गिरफ्तार, सुबह पुलिस ने एक साथ घर से उठाया

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 27 फरवरी।
आज सुबह पुलिस ने भाजपा जगदलपुर शहर अध्यक्ष समेत तीन अन्य नेताओं को  गिरफ्तार किया है। साल भर पहले के  आरटीओ दफ्तर का घेराव, हंगामा, अफसर की नाम पट्टिका पर कालिख पोतना मामले में भाजपा नेताओं को उनके घर से एक साथ गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली लेकर आई है। पूछताछ जारी है।

रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी रघु राम सेठिया, रवि कश्यप को आरटीओ कार्यालय वाले मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि 146, 147, 341, 3-1-4 एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

सीएसपी हेम सागर सिदार ने बताया कि सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, रघु राम सेठिया, रवि कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल,  भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अगुवाई में 6 जनवरी 2021 को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरटीओ दफ्तर का घेराव किया था। इस दौरान उनके नाम पट्टिका पर कालिख पोत दिया गया था। जिसके बाद एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत बीजेपी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 


अन्य पोस्ट