ताजा खबर

कांग्रेस संगठन चुनावों के लिए आज तय होंगे डेट्स, सीएम बघेल, मरकाम और तीनों चुनाव अधिकारियों की बैठक तीन बजे से
26-Feb-2022 12:16 PM
कांग्रेस संगठन चुनावों के लिए आज तय होंगे डेट्स, सीएम बघेल, मरकाम और तीनों चुनाव अधिकारियों की बैठक तीन बजे से

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। 
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक शनिवार को होने वाली हैं। इस बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा होगी। बैठक 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी।
इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारियों की भी बैठक होगी । बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संबध में चर्चा की जायेगी।


अन्य पोस्ट