ताजा खबर
राजधानी की सुबह अब तक नहीं निकला सूरज, बादलों का डेरा, कहीं कहीं बूंदाबादी भी
17-Feb-2022 9:01 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। गुरुवार को राजधानी की सुबह सुहानी हुई। बादलों की वजह से सूरज अब तक नहीं निकला। कहीं कहीं हल्की बूंदें भी गिरी। इसे सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वैसे
हवा का दिशा पूर्वी हो चुकी है। इसकी दिशा कल दक्षिण पूर्व होने की सम्भावना है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से गरम हवा चलेंगी। मंगलवार
को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ अधिकतम और न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। लेकिन आज कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल रह सकता है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


