ताजा खबर
अब 7 फरवरी तक होगी धान खरीदी
22-Jan-2022 1:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीएम की बड़ी घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। प्रदेश में धान खरीदी की तारीख एक हफ्ते और बढ़ाई गई है। सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को इस आशय की घोषणा की। बारिश की वजह से कुछ दिन धान खरीदी ठप्प हो गई थी। इसके कारण खरीदी केन्द्रों में आपाधापी मच गई थी।
बताया गया कि प्रदेश में 31 जनवरी तक धान खरीदी की तिथि निर्धारित की गई थी। अब 7 फरवरी तक खरीदी हो सकेगी। सीएम ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। किसानों के हित में निर्णय लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


