ताजा खबर
हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए भरी उड़ान, वहीं कराएंगे आरटी पीसीआर टेस्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। श्री सिंहदेव अंबिकापुर में अपना एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। तबीयत खराब होने के बाद श्री सिंह देव हेलीकॉप्टर से रविवार की शाम रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पीजी कॉलेज ग्राउंड उड़ान भरने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अभी ठीक है एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है,वह रायपुर जा रहे हैं वहीं आरटी पीसीआर टेस्ट कराएंगे।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों सरगुजा जिले के प्रवास पर थे। रविवार को मंत्री सिंहदेव का दरिमा क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे,लेकिन अचानक तबियत बिगडऩे के बाद मंत्री सिंहदेव ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत बिगड़ी है। हालांकि सर्दी खासी की शिकायत होने से प्रिकॉशन के तौर पर मंत्री सिंहदेव की कोविड जांच कराई गई है। शनिवार की शाम कोविड जांच के लिए दिए गए एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। श्री सिंहदेव ने बताया कि वह रायपुर में आरटीपीसीआर टेस्ट कराएंगे। श्री सिंहदेव रविवार की सुबह से ही अपने आप को निजी निवास तपस्या में खुद को होम आइसोलेट कर लिए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आया है।श्री सिंहदेव अम्बिकापुर से हेलिकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भर चुके हैं। ज्यादा ठंड के चलते तबीयत खऱाब होने की बात सामने आ रही है,मंत्री टीएस सिंहदेव अब रायपुर में उपचार कराएंगे।


