कोरबा
धनवार पति-पत्नी का शव घर के भीतर मिला, मौत की वजह अज्ञात
06-Aug-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोरबा, 6 अगस्त। पसान थाना इलाके के छेरकाबांधा ग्राम में एक मकान में धनवार दंपती की का शव मिलने से आसपास सनसनी फैली हुई। शवों को दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लैंगा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम छेरका बांधा के प्रधानमंत्री आवास में सुनाराम धनवार (55 वर्ष) व उसकी पत्नी सुकवारीन (53 वर्ष) की संदिग्ध अवस्था में घर के भीतर शव मिला है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अकेले रहते थे। जब आसपास लोगों ने दो दिन से इन्हें नहीं देखा तो कल शाम को कुछ लोग सुनाराम के घर का दरवाजा खोला। भीतर पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े थे। शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की मानें तो मृतका और मृतक के बच्चे नहीं हैं। पसान थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


