कोण्डागांव

राजस्व न्यायालय में फि र सुनवाई शुरू
15-Jun-2021 8:21 PM
राजस्व न्यायालय में फि र सुनवाई शुरू

कोण्डागांव, 15 जून। कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीना ने 14 जून से कोण्डागांव जिला अंतर्गत संचालित सभी राजस्व न्यायालय को पुन: संचालित किए जाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के परिपालन में कोण्डागांव का तहसील राजस्व न्यायालय 14 जून से पुन: संचालित होता नजर आया। ज्ञात हो कि, कोविड 19 रोकथाम के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के तहत 13 अप्रैल से अभी राजस्व न्यायालय पर रोक लगाया गया था, जो अब ठीक 3 महीने बाद 14 जून को हटा दिया गया। 


अन्य पोस्ट