कोण्डागांव

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
05-Jun-2021 8:43 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ  कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 5 जून।
आज कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों व अलग-अलग जगहों पर अपने-अपने निवास पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस भवन के समीप धरना दिया, तो वहीं युवा कांग्रेसी चौपाटी प्रांगण में नजर आए एनएसयूआई के कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया, वहीं जयस्तंभ चौक कोण्डागांव के समीप महिला कांग्रेसियों ने बैठ धरना दिया।

कोण्डागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने कहा कि केंद्र सरकार किसान हित को देखते हुए रासायनिक खादों  के दाम तत्काल कम करें, हमारा देश किसानों का देश है, खासकर हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान बाहुल्य प्रदेश है जहां पर अत्यधिक मात्रा में खेती होती है, रासायनिक खाद की खरीदी होती है, ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार अगर रासायनिक खादों के दाम कम नहीं करती है, तो आगामी समय में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। 

कोण्डागांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण गोलछा ने कहा कि जिस गति से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लोगों को दो पहिया चार पहिया से उतरकर साइकिल लेने की नौबत आ गई है, बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को कड़ी कदम उठानी चाहिए। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत देवांगन ने कहा कि खाद्य तेल के दामों में जिस तरीके से दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है, घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। केंद्र सरकार को संज्ञान में लेते हुए खाद्य तेल के दाम व बढ़ती महंगाई पर रोक लगानी चाहिए। 
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, सकुर खान, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रिटेश पटेल, रंजीत गोटा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, गुनमति नायक, सौरभ आचार्य, शिल्पा देवांगन, हेमा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दिवान, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, असंगठित मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष पारस गोस्वामी समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन अलग अलग जगहों पर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट