कोण्डागांव

कोण्डागांव, 6 अप्रैल। केशकाल विधायक संतराम नेताम के प्रयास से केशकाल विद्यानसभा क्ष़ेत्र के अंतर्गत बड़ेराजपुर वं केशकाल में लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण किया गया। जिससे क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है तथा विधायक के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि क्षेत्र में लगभग एक माह से लो वोल्टेेज रहने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे। उसे संतराम नेताम ने छग राज्य विद्युत मंडल के एम.डी.सी. एवं ए.सी. तथा ई. व्यक्तिगत निरंतर सम्पर्क में रहकर क्षेत्र में विद्युत लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हए, तत्काल निराकरण किये जाने पत्राचार करते रहे, जिसका परिणामस्वरूप 6 अप्रैल को संाय काल विद्युत समस्या का निराकरण किया गया। विद्युत विभागा के द्वारा 1.3200-00 वॉट को 33.000 वॉट में सीधे सप्लाई किया है। अब बड़ेराजपुर व केशकाल के कृषकों को विद्युत समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। संतराम नेताम के अथक प्रयास से विद्युत सप्लाई होने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है तथा विधायक के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया।