कोण्डागांव
स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू
23-Feb-2021 4:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से संचालित 10वीं और 12वीं के कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का 10 फरवरी से 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस बारे में 22 फरवरी को कोण्डागांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एनके नायक ने जानकारी देते हुए बताया, 10 मार्च तक स्कूली बच्चों का प्रायोगिक परीक्षा पूर्ण किया जाना हैं। वर्तमान में कोण्डागांव के बॉयज स्कूल समेत कई स्कूलों में संचालित हंै। वही 20 मार्च तक माध्यमिक शिक्षा मंडल के पोर्टल में 20 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम को प्रविष्ट करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


