कोण्डागांव
आज भाजपा महिला मोर्चा करेगी धरना-प्रदर्शन
19-Feb-2021 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 19 फरवरी। लगातार छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और अनाचार जैसी घटनाओं के विरोध में कोण्डागांव की महिला मोर्चा 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस बारे में महिला मोर्चा ने 18 फरवरी को कोण्डागांव के अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस प्रेस वार्ता को महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में हर वर्ग की महिलाएं अत्याचार व शोषण का शिकार हो रही है। जिससे महिला वर्ग में भय व्याप्त है। इसी के चलते 20 फरवरी को कोण्डागांव में महिला मोर्चा के माध्यम से जय स्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


