कोण्डागांव
गांजे के साथ 1 बंदी
06-Feb-2021 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 फरवरी। गांजे के साथ 1 आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। घर के पीछे पैरा में छिपा कर रखा गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 29000 हजार रूपये बताई जा रही है।
थाना फरसगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भानपुरी में सालिक राम वैद्य के द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से गांजा रखकर फुटकर बिक्री करता हैं। भानपुरी पहुंच कर पुलिस ने संदेही सालिक राम वैद्य के घर के पीछे पैरा के ढेर के नीचे अवैध गांजा बरामद किया। सालिक राम वैद्य से बरामद गांजा के संबंध में पुक्ता जानकारी नहीं दे पाया। आरोपी सालिक राम वैद्य को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कोण्डागंाव भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


