कोण्डागांव
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
17-Jan-2021 9:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 17 जनवरी। कोण्डागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू दुबे के माध्यम से 17 जनवरी को नगर के जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। ज्ञात हो, अध्यक्ष जीतू दुबे अपनी गाड़ी की डिक्की में कंबल का गठ्ठा लेकर निकलते हैं और जहां जरूरतमंद दिखें, वहां जरूरत अनुसार एक-दो कंबल निकालकर उन्हें देते हैं। इससे दुआ तो मिलती ही है। साथ ही जरूरतमंद असहाय लोगों की सेवा करने के अवसर के साथ-साथ अन्य लोगों को एक प्रेरणा भी मिलती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे