कोण्डागांव
कोण्डागांव, 31 दिसंबर। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव के माध्यम से 20 दिसंबर से भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना व समस्त अर्धसैनिक बल पुलिस भर्ती होने के इच्छुक लडक़े व लड़कियों को विकास नगर स्टेडियम में निशुल्क सैनी प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जा रहा हैं। इसी के चलते 31 दिसंबर को कोण्डागांव जिले के बच्चों को सैनिक भर्ती के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में हौसला अफजाई करने छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम पहुंचे। पूर्व सैनिकों के माध्यम से किए जा रहे इस प्रयास के लिए उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया।
इस निशुल्क सैनी प्रशिक्षण में कुल 615 लडक़े व 240 लड़कियों ने हिस्सा लिया है। इसमें पूर्व सैनिक संरक्षक सुब्रत साहा, अध्यक्ष सूरज कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष उपेंद्र सेन, कोमा मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक तरसेम सिंह, पूर्व सैनिक अजनेर लकड़ा, पूर्व सैनिक चेतन वर्मा, पूर्व सैनिक बाबू लाल देवांगन, पूर्व सैनिक एलएन सोनकर के माध्यम से नौजवानों को सेना भर्ती में नियुक्त होने के लिए शारीरिक व शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसमें इलाकों के बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिए व हर एक प्रशिक्षण को बारीकी से सीखने एवं समझने में उत्साह दिखाया। कोण्डागांव में यह इस तरह का निशुल्क प्रशिक्षण का प्रथम आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव द्वारा किया गया हैं। इससे यह उम्मीद है कि, इस जिले के बच्चों को इसका फायदा होगा।


