कोण्डागांव

बुनागांव में नि:शुल्क कोचिंग शिविर, 32 बच्चों को मिला
23-Nov-2026 9:51 PM
बुनागांव में नि:शुल्क कोचिंग शिविर, 32 बच्चों को मिला

नवोदय परीक्षा का मार्गदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 23 नवंबर। ग्रामीण विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने बुनागांव की जनपद प्राथमिक शाला में एकदिवसीय नि:शुल्क मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया।

इसमें 32 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सूरज नेताम और शिक्षिका मोनिका साहू ने बच्चों को नए पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और ओएमआर शीट भरने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से दो अभ्यास प्रश्नपत्र भी हल करवाए गए तथा नि:शुल्क अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक सूरज नेताम पिछले 12 वर्षों से अपने खर्च पर ग्रामीण बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक 100 से अधिक विद्यार्थियों का नवोदय, सैनिक स्कूल और एकलव्य विद्यालय सहित विभिन्न आवासीय शिक्षण संस्थानों में चयन हो चुका है। सरपंच छबीलाल नेताम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट