कोण्डागांव
नजदीक में धान बेचने की सुविधा मिलने से किसानों को होगी सहूलियत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 नवम्बर। माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटगांव में स्थापित नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ कोण्डागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अब धान विक्रय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय एवं परिवहन व्यय की बचत होगी तथा किसानों को काफी सहूलियत होगी।
नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के किसानों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के कई गांवों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में सुविधा मिलेगी। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव रीता सोरी, जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जनपद सदस्य पन्नालाल नेताम, सरपंच कमलेश नेताम, चंदन साहू, संजू ग्वाल, दीपेन्द्र नाग, महेश नेताम, जगदीश मरकाम, लक्ष्मीनाथ, हेमबती मरकाम, शकुन्तला मरकाम, सुखराम मरकाम, अमरलाल मंडावी, देवलाल शोरी, मनीराम नेताम सहित जनपद सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।