कोण्डागांव

उमावि खड़पड़ी में मना विश्व टेलीविजन दिवस
21-Nov-2026 11:14 PM
 उमावि खड़पड़ी में मना विश्व टेलीविजन दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 नवंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़पड़ी में विश्व टेलीविजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य नीलम सिंह ठाकुर ने मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि नीलम सिंह ठाकुर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर 1996 को 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह दिवस वर्ष 1996 में आयोजित प्रथम विश्व टेलीविजन फोरम की स्मृति में मनाया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल समन्वयक राजमन कश्यप ने कहा कि विश्व टेलीविजन दिवस सूचना, शिक्षा, संस्कृति और जनजागरूकता के प्रसार में टेलीविजन की भूमिका को मान्यता देने का अवसर है।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रधान अध्यापक कमला जोशी ने कहा कि टेलीविजन के माध्यम से शांति, सुरक्षा तथा सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक दिव्या ठाकुर ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग देने वाले विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में व्याख्याता भारत राम मंडावी, शिक्षक सुरेश कुजूर, श्रीयादेवी ठाकुर, चंद्र कुमार, को राम, ब्रिज कश्यप सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट