कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 10 नवंबर। जिला अंतर्गत विकास खंड बड़े राजपुर के ग्राम आमगांव (पटेल पारा) में आयोजित छह दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का गोवर्धन पूजा के अवसर पर समापन हुआ। यह खेल आयोजन भूतपूर्व ग्राम पटेल स्वर्गीय श्री मिलोराम नेताम की पावन स्मृति में आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं ने अपना कौशल दिखाया।
32 टीमों के बीच रही कड़ी टक्कर, अंतिम गेंद पर हुआ फैसला प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इस वर्ष क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। पूरे छह दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का अंतिम व खिताबी मुकाबला फरसाडीही और खरगांव की टीमों के बीच खेला गया।
फाइनल मैच में दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का हो गया। मैच का परिणाम अंतिम गेंद तक पूरी तरह से अनिश्चित बना रहा, जिसने दर्शकों की धडक़नें बढ़ा दीं। आखिरकार, खेल के अंतिम क्षणों में धैर्य और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खरगांव की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की और विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में खजरावंड की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान टीम आमगांव को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
नकद राशि और चमचमाती ट्रॉफी से नवाजे गए खिलाड़ी ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से आयोजन समिति द्वारा प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भव्य ट्राफियों के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता टीम खरगांव को प्रथम पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपये, उपविजेता फरसाडीही को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये, तृतीय स्थान पर रही खजरावंड को 5,000 रुपये और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली मेजबान आमगांव की टीम को 2,500 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
मैच की समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ प्रकाश कुमार नेताम रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पटेल घसियाराम नेताम ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में मानसाय मरकाम (ग्राम गायता), नथेला राम नेताम, राजाराम मंडावी, सुकदेव शोरी, राम नेताम, लखन लाल नेताम, वीरेंद्र नेताम, रवि नेताम, अजित नेताम, आजाद मरकाम, चंदूलाल दीवान (्रस्ढ्ढ पुलिस) और बेदी लाल केमरो उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश नेताम, रितेश और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खिलाडिय़ों की खेल भावना की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों को युवाओं के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।