कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 नवंबर। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में कोंडागांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न नक्सल मुक्त गांवों में ग्रामीणों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने दूरस्थ अंदरूनी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान गांव के गायता, पुजारी, सिरहा, मांझी और वरिष्ठ नागरिकों के साथ देवालयों में पूजा-अर्चना की गई तथा परंपरा के अनुसार उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरित किए गए।
विभिन्न गांवों में आयोजन उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र पुजारी के नेतृत्व में थाना बयानार में ग्राम पेरमापाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना बयानार में ग्राम आमगांव, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में थाना मर्दापाल में ग्राम पुसपाल, उप पुलिस अधीक्षक अरूण नेताम के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र कुएमारी थाना धनोरा में ग्राम कुदालवाही, निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम हाटचपई थाना धनोरा, उप निरीक्षक अखिलेष धीवर के नेतृत्व में थाना उरन्दाबेड़ा में ग्राम कसई फरसगांव और उप निरीक्षक तरूण मैती के नेतृत्व में थाना पुंगारपाल में ग्राम मटवाल में ग्रामीणों के साथ मिलकर दिवाली मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाएँ और बच्चे शामिल हुए। जिन्हें उपहार स्वरूप मिठाई और पटाखे वितरित किये गए।
बस्तर में बदलता परिवेश: दशकों के संघर्ष के बाद 31 मार्च 2026 को बस्तर को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बाद यह पहल पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सुरक्षा और विकास के नए वातावरण को दर्शाती है।