कोण्डागांव
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
06-Nov-2026 10:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 6 नवंबर। शहर के बाईपास मार्ग पर कॉलेज के पास सोमवार को सडक़ किनारे खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान जोबा निवासी के रूप में बताई जा रही है। हादसे में शामिल बाइक का नंबर सीजी 10 एटी 1469 बताया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे