कोण्डागांव

कोण्डागांव एसडीओपी बदले, रूपेश कुमार का धमतरी तबादला, स्निग्धा सलामे संभालेंगी कमान
01-Nov-2026 9:50 PM
कोण्डागांव एसडीओपी बदले, रूपेश कुमार का धमतरी तबादला, स्निग्धा सलामे संभालेंगी कमान

कोण्डागांव, 1 नवंबर। जिले के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रूपेश कुमार का धमतरी स्थानांतरण किया गया है। उनके स्थान पर उप पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव मुख्यालय सुश्री स्निग्धा सलामे कोण्डागांव की नई अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) होंगी।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 30 अक्टूबर की रात राज्य स्तर पर पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। इस सूची में 33 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में कोण्डागांव एसडीओपी रूपेश कुमार का तबादला धमतरी किया गया है और स्निग्धा सलामे को कोण्डागांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 


अन्य पोस्ट