कोण्डागांव

पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सैन्य मातृशक्ति ने राजपरिवार से की भेंट
23-Oct-2026 9:29 PM
पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सैन्य मातृशक्ति ने राजपरिवार से की भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 23 अक्टूबर। बस्तर दशहरा के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव एवं कांकेर की सैन्य मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर राजपरिवार  के  कमलचंद्र भंजदेव से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल ने कमलचंद्र भंजदेव को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा राजपरिवार की परंपरा के अनुसार आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता के विषयों पर चर्चा हुई।

राजपरिवार से भेंट के पश्चात कांकेर और कोंडागांव जिले की मातृशक्ति ने जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

इस अवसर पर मातृशक्ति प्रदेश प्रचारक शिल्पा साहू, कांकेर जिला अध्यक्ष  हीम साहू, सह-उपाध्यक्ष खोमिन साहू, सह-सचिव कीर्ति साहू, संगीता यादव, कोंडागांव से सचिव शकुंतला कुंवर, सह-सचिव  आकांक्षा तिवारी, ऐनु साहू, कविता ठाकुर, शिल्पा धीवर सहित परिषद के सदस्य श्रीकांत तिवारी और राकेश धीवर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट