कोण्डागांव

कोदागांव से खरगांव तक 3 करोड़ के सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन
23-Oct-2026 9:28 PM
कोदागांव से खरगांव तक 3 करोड़ के सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन

कोण्डागांव, 23 अक्टूबर। कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत चौड़ंग अंतर्गत कोदागांव से खरगांव तक 3.425 किलोमीटर लंबी सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के लिए 3 करोड़ 10 लाख 37 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

समारोह की मुख्य अतिथि, कोण्डागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है।

क्षेत्र में बुनियादी अधोसंरचना के तहत अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी गई- ग्राम पंचायत चिमड़ी में  माता मंदिर के पास 5 लाख रुपये की लागत से अहाता निर्माण। ग्राम पंचायत पाला में 19 लाख रुपये की लागत से नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा वड्डे पुजारी के घर के समीप 3 लाख रुपये की लागत से सडक़ निर्माण।

स्थानीय ग्रामीण बालक दास मानिकपुरी और हिमानी मानिकपुरी ने सडक़ निर्माण की स्वीकृति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष रूप से वर्षाकाल में होने वाली आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, ग्राम पंचायत चौड़ंग सरपंच मंगलू राम नेताम, पाला सरपंच मदनी बाई नेताम, चिमड़ी सरपंच रूपती कोर्राम, चलका सरपंच चुनी बाई सोड़ी, कोकड़ी सरपंच दयाबत्ती मरावी, धंजू मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट