कोण्डागांव
निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुंशी ने की खुदकुशी, जांच शुरू
18-Oct-2026 9:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 अक्टूबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में मस्जिद के पीछे स्थित निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार सुबह साइंड मुंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव निवासी मालगांव जिला गरियाबंद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह यशवंत निर्माणाधीन मकान के बाहर फांसी पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे