कोण्डागांव

वाहन ने कुचला, युवक की मौत
16-Oct-2026 10:05 PM
वाहन ने कुचला, युवक की मौत

कोण्डागांव, 16 अक्टूबर। सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात सडक़ हादसे में डीएनके निवासी एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान कृष्णा समरथ  पिता मंगल समरथ के रूप में हुई है।

युवक बुधवार देर रात दूधगांव स्थित ढाबे से खाना पार्सल लेकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर बुरी तरह से कुचल में गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, डायल 112 और हाईवे एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट