कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 अक्टूबर। उच्च शिक्षा विभाग एवं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल में दो दिवसीय सेक्टर स्तरीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और कौशल का परिचय दिया।
रोमांचक मुकाबलों के बाद भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर की टीम विजेता रही, जबकि शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य यशोदा रामचंद्र कश्यप थीं। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य तिलक चंद्र देवांगन ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य (डॉ. सरला आत्राम, डॉ. अलका शुक्ला) तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में खेलों की महता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति, क्रीड़ा विभाग और शिक्षकों (श्री सुनील देव जोशी, डॉ. प्रीतंबर राय आदि) का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।