कोण्डागांव
गिरदावरी कार्य से मुक्त करने ज्ञापन
15-Oct-2026 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 अक्टूबर। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने गिरदावरी सत्यापन कार्य से पृथक करने की मांग को लेकर उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं (कोण्डागांव) को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत पीपीआर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, वत्स उत्पादन, बधियाकरण तथा पशु उपचार जैसे आवश्यक कार्य निरंतर जारी हैं। ऐसे समय में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को गैर-विभागीय कार्य जैसे गिरदावरी के भौतिक सत्यापन में संलग्न किया जाना अनुचित है।
संघ ने मांग की है कि उन्हें गिरदावरी कार्य से तत्काल मुक्त किया जाए, ताकि वे अपने विभागीय दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन कर सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे