कोण्डागांव

भारत स्काउट-गाइड कोंडागांव का 50 सदस्यीय दल पचमढ़ी पर्वतारोहण शिविर के लिए रवाना
13-Oct-2026 10:16 PM
भारत स्काउट-गाइड कोंडागांव का 50 सदस्यीय दल पचमढ़ी पर्वतारोहण शिविर के लिए रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 13 अक्टूबर। राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में 14  से 18 अक्टूबर  तक किया जा रहा है। इसके तहत कोंडागांव जिले से 46 स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर और 4 प्रभारियों सहित कुल 50 सदस्यों का दल 13 अक्टूबर को पंचमढ़ी के लिए रवाना हो गया है।

जिला संरक्षक एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के मार्गदर्शन में 9 अक्टूबर को कोंडागांव में विधायक  लता उसेंडी एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल द्वारा पर्वतारोहण किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  भारती प्रधान, प्रदीप सेन, डीएमसी ईमल बघेल, जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती संजना हरमीट, जिला समन्वयक खोगेंद्र प्रकाश नाग, रोवर लीडर श्री दशरथ ध्रुव और दानेश्वर प्रसाद बंजारे उपस्थित थे।

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के जिला सचिव चमन लाल सोरी ने जानकारी दी कि कोंडागांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव से 6 रोवर/रेंजर, सेजेस दहींकोंगा से 6 रोवर/रेंजर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावण्ड से 2 रोवर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल से 2 रोवर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसगांव से 2 रोवर व 1 प्रभारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहलई से 1, तथा सेजेस लजोड़ा से 3 रोवर/रेंजर को पर्वतारोहण किट वितरित की गई।

इसके अलावा, केशकाल विधानसभांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगनपुर में 10 अक्टूबर 2026 को विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पर्वतारोहण किट का वितरण किया गया। सभी पर्वतारोही आज प्रात: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ से राज्य भर के पर्वतारोही विशेष ट्रेन से पंचमढ़ी के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट