कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 13 अक्टूबर। जिला प्रशासन कोंडागांव, यूनिसेफ एवं समय भूमि फाउंडेशन के सहयोग से जनपद पंचायत भवन, कोंडागांव में सुघर आंगनबाड़ी, संस्थानों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन एवं विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र जिला सलाहकार ङ्ख्रस्॥, सिद्धार्थ माने द्वारा लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न समूह गतिविधियों, सहभागितापूर्ण अभ्यासों एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से विषयों की जानकारी प्रदान की गई। इसमें सुघर आंगनबाड़ी की अवधारणा, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा संस्थानों में ङ्ख्रस्॥ सेवाओं को प्रभावी एवं सतत बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय पोटावी उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, व्यक्तिगत स्वच्छता के बेहतर व्यवहारों को प्रोत्साहित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं बाल-अनुकूल बनाने की दिशा में क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स को संबंधित विषयों पर जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान की गई।