कोण्डागांव

प्राथमिक शाला खड़पड़ी में नेवता भोज
12-Oct-2026 10:45 PM
प्राथमिक शाला खड़पड़ी में नेवता भोज

कोंडागांव, 12 अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) ईमेल बघेल के निर्देशन में कोंडागांव जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खड़पड़ी में एक प्रेरणादायी पहल के तहत नेवता भोज का आयोजन किया गया।

यह विशेष आयोजन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सोनाधर मौर्य  के सौजन्य से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। इससे विद्यालय परिसर में उत्साह, आनंद और आपसी सहयोग का माहौल बना।

प्रधान पाठक सत्यवती कश्यप ने श्री मौर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज को शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने सोनाधर मौर्य के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों की अपेक्षा जताई है।


अन्य पोस्ट