कोण्डागांव

नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने दिया विकास और जनकल्याण का संदेश
12-Oct-2026 7:33 PM
 नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने दिया विकास और जनकल्याण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 अक्टूबर
। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला ने की। उन्होंने स्वागत उद्बोधन में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों तथा सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व को बताया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र शारदा मरकाम द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक में मधुलिका, प्रियंका उसेंडी, मोनिका मानिकपुरी, भारती, गायत्री पांडे, दीक्षा, विद्या, मनीषा एवं अंजली ने मुख्य कलाकारों की भूमिका निभाई। वहीं अनुसूइया, संगीता, ज्योति, करीना, बिदेश्वरी, अनिमा, रामेश्वरी, गीतेश्वरी नेताम, चंद्रिका कश्यप, सुरेखा, सावंतीन बघेल, प्रज्ञा मरकाम एवं नीलिमा कोर्राम ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अल्का शुक्ला ने मुख्य अतिथि श्री ठाकुर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।  सरिता तारम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवनारायण सिंह नेताम, कमलेश मरकाम, रासेयो के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग  रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टॉफ तिलक चंद्र देवांगन, उमेश कुमार नेताम, अनिक्षा अंचल, महेन्दर सिंह,  गायत्री वर्मा,  निधि सिंह नेताम, चंद्रशेखर सलाम, मिश्री लाल सिन्हा  एवं कर्मचारी तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट